फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तेतारू की सूचना पर बीकेडी के घर भी छापेमारी

तेतारू की सूचना पर बीकेडी के घर भी छापेमारी

Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तेतारू की सूचना पर बीकेडी के घर भी छापेमारी
चौबेपुर। लूट व हत्या सहित कई अपराधों में वांछित बदमाश तेतारू राजभर के गोमती नदी के रास्ते अपने घर आने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को एक लाख के इनामी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी के धौरहरा स्थित घर भी छापेमारी की। सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह से अदावत के लिए चर्चित इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी के बारे में भी पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चोरी-छिपे घर आता-जाता रहता है। पुलिस ने धौरहरा के अलावा हरिहरपुर गांव में भी घंटों कांबिंग की। भारी संख्या में दोेनों गांव में पुलिस को चक्रमण करता देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह को सूचना मिली थी कि लूट की कई वारदातोें और सहारनपुर में हत्या में वांछित धौरहरा निवासी बदमाश तेतारू राजभर गाजीपुर की ओर से गोमती नदी के रास्ते अपने घर आ रहा है। इस सूचना पर सीओ पिंडरा सुरेंद्र के नेतृत्व में चौबेपुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ धौरहरा गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव में घंटों तलाशी अभियान चलाया और घेराबंदी की लेकिन तेतारू का कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने बीकेडी के घर पर छापामारी कर उसके बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों से अपील की गई कि दोनों अपराधियों के बारे में कोई सूचना हो तो पुलिस से साझा करें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। सीओ पिंडरा ने बताया कि इनामी और सक्रिय बदमाशों की धरपकड़ के अभियान के तहत छापामारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed