{"_id":"5b1063b74f1c1bf46e8b59c7","slug":"61527800759-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत0
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा में नो इंट्री में आए ट्रक से कुचलकर गुरुवार को बाइक सवार कुरैशा बानो (50) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार एक किशोर सहित तीन अन्य को मामूली चोट आई। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सवार चारों लोगों में से कोई हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के कटरांव गांव निवासी मुन्ना की पत्नी कुरैशा बानो घुग्घुलपुर जलालीपट्टी आई थी। पिसौर भरथरा निवासी मो. शीबू (21) अपनी बहन रूबी (23), कुरैशा बानो और उसके बेटे इमरान (13) को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले जा रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग शीबू लहरतारा चौराहा के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर से बाइक सवार चारों सड़क पर गिर पड़े और कुरैशा का सिर कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए ट्रक का पीछा किए और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिए।