फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बच्ची से छेड़खानी और मारपीट का आरोप 0

बच्ची से छेड़खानी और मारपीट का आरोप 0

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से छेड़खानी और मारपीट का आरोप 0
हरहुआ। 12 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में शनिवार को बड़ागांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैजलपट्टी स्थित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक फादर मिथाई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, पीडि़ता का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि छेड़खानी की शिकायत नहीं की गई है। तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बाल श्रम से भी जुड़ा है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बैजलपट्टी गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कुछ दिनों पूर्व कामकाज के लिए छत्तीसगढ़ से 12 वर्षीय बच्ची को लाया गया था। शुक्रवार दोपहर बाद संस्था से भाग कर वह समीप के कोइराजपुर गांव पहुंच गई। उसे रोता देख ग्रामीणों ने पूछा तो बताया कि उसे छत्तीसगढ़ जाना है। गांव की महिलाओं ने उसे ढांढस बंधाया। महिलाओं से बातचीत में बच्ची ने आरोप लगाया कि फादर मिथाई कमरे में ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को हरहुआ पुलिस चौकी ले आई। घटना के बारे में फादर मिथाई का कहना है कि बच्ची के सिर में जूं पड़ गया था। उन्होंने उसे दवा लगाकर नहाने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो एक-दो थप्पड़ मार दिया। छेड़खानी जैसा आरोप बेबुनियाद है। इस संबंध में सीओ बड़ागांव शफीक अहमद ने बताया कि छेड़खानी की शिकायत नहीं की गई है। तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed