{"_id":"5ae23d624f1c1b87098b6835","slug":"61524776290-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 20 मई से00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 20 मई से00
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से आरंभ हो रही है। गुरुवार को परीक्षा समिति की संस्तुति के बाद परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि 20 से 31 मई तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शास्त्री और आचार्य की वार्षिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में दो पालियों में आयोजित की गई हैं। प्रदेश के बाहर की माध्यमिक स्तर पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा भी 20 से 31 मई तक होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ ने बताया कि पूरे देश में 422 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में 376 और 46 दूसरे राज्यों में केंद्र होंगे। अभी तक दो सौ महाविद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके अलावा इंटर कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और एसपी को पत्र लिखा गया है। परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए उड़ाका दल का गठन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार नकलविहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी की जा रही है। शास्त्री प्रथम वर्ष में 16405, द्वितीय वर्ष में 15909, तृतीय वर्ष में15682, आचार्य प्रथम वर्ष में 8453, द्वितीय वर्ष में 8423 और मध्यमा में चार हजार छात्र हैं।