{"_id":"5ae0e9114f1c1b5c098b6867","slug":"61524689169-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी, नई सड़क पर चली जेसीबी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी, नई सड़क पर चली जेसीबी, हड़कंप
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में बुधवार को प्रशासन का जेसीबी नई सड़क और दालमंडी में घुसा तो हड़कंप मच गया। दालमंडी के बाहरी हिस्से की तंग सड़कों पर अतिक्रमण के चलते चलना मुश्किल हो रहा था। प्रशासन ने सड़कों से नाली तक के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, मगर वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। जगह-जगह लटके और नीचे तक फैले बिजली के तारों की वजह से अतिक्रमण हटाने में दिक्कत आई।
सुबह करीब 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम के नेतृत्व में जेसीबी के साथ टीम पहुंची। सबसे पहले नई सड़क पर अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो यहां दुकानदार एकत्र होने लगे। मगर, पुलिस ने सख्ती के साथ इन्हें पीछे हटाया। इसके बाद दालमंडी के बाहरी हिस्से से होते हुए चौक तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान खंभों पर लटक रहे बिजली के तारों के चलते जेसीबी संचालन में दिक्कत आई। अतिक्रमण हटाने के बाद दोनों तरफ सफेद लाइन से उसे चिह्नित किया गया और चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि बृहस्पतिवार को लहुराबीर से नई सड़क होकर रामापुर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही दालमंडी के अंदर की गलियों से भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए जाएंगे।