फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   31 तक कैसे पूरा हो पाएगा मूल्यांकन

31 तक कैसे पूरा हो पाएगा मूल्यांकन

Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
31 तक कैसे पूरा हो पाएगा मूल्यांकन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की कापियों का मूल्यांकन कार्य जारी वीएनजीआईसी में जारी है। तीसरे दिन भी मात्र 8737 कापियों की जांच हो सकी। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर कापियों के मूल्यांकन के लिए 82 टेबल लगाए गए हैं। इन पर 757 परीक्षक कापियों के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किए गए हैं। मगर वित्तविहीन शिक्षकों के बहिष्कार करने से सभी परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य नहीं किया। तीसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य काफी धीमा रहा। मात्र 8737 कापियों की ही जांच हो सकी। इनमें 10वीं की 6090 और 12वीं की 2647 कापियां शामिल हैं। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में कापियों का 31 मार्च तक मूल्यांकन किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 757 परीक्षकों को करना है मगर वित्तविहीन परीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं। जांच के लिए 10वीं और 12वीं की दो लाख 50 हजार 875 कापियां पहुंच चुकीं हैं। अब तक मात्र 19946 कापियों की ही जांच हो सकी है। जबकि 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य का समाप्त करना है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक वीएन जीआईसी के प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के बहिष्कार के चलते मूल्यांकन कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed