फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विकीपीडिया में मेयर के नाम अलग-अलग

विकीपीडिया में मेयर के नाम अलग-अलग

Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विकीपीडिया में मेयर के नाम अलग-अलग
वाराणसी। नगर निगम चुनाव पूरे हुए करीब तीन महीना हो चुका है पर विकीपीडिया पर महापौर का नाम दुरुस्त नहीं हुआ है। विकीपीडिया पर हिंदी में कौशलेंद्र सिंह तो अंग्रेजी में मृदुला जायसवाल को वाराणसी का मेयर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

संचार क्रांति के युग में हर जानकारी के लिए गूगल और विकीपीडिया पर सर्च किया जाता है। विकीपीडिया पर वाराणसी सर्च करने पर हिंदी में महापौर कौशलेंद्र सिंह हैं। हालांकि इसके अंग्रेजी सेक्शन में महापौर मृदुला जायसवाल को बताया गया है। दरअसल, 2006 के बाद से विकीपीडिया के हिंदी सेक्शन को अपडेट नहीं किया गया है। वाराणसी सर्च करने पर यहां 2001 की जनगणना और 2006 की जानकारी लोगों को मिल रही है। अंग्रेजी में भी सर्च करने पर महापौर, कमिश्नर, डीएम का सही नाम है लेकिन आईजी और एसएसपी का नाम भी अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विकीपीडिया पर और भी कई गलतियां हैं। इसमें वाराणसी के नाम से बनाए गए पेज पर लगाए गए फोटो की जानकारी भी गलत है। जिन फोटो से वाराणसी की पहचान बताई गई है, उनके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जिनकी जानकारी दी गई है, उनके फोटो पेज पर नहीं है। हिंदी के पेज पर वाराणसी की पहचान के रूप में बनारसी साड़ी को दिखाया गया है जबकि अंग्रेजी के पेज से इस पहचान को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed