फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिलावटी दूध के उत्पाद बिगाड़ रहे सेहत

मिलावटी दूध के उत्पाद बिगाड़ रहे सेहत

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी दूध के उत्पाद बिगाड़ रहे सेहत
ज्ञानपुर। होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटी दूध, पनीर और मिठाइयों का कारोबार बढ़ गया है। पाउडर के दूध में तरह-तरह के केमिकल मिलाकर दुकानदार मिठाइयां तैयार करने में जुट गए हैं। मांग में उछाल आने से दूधिया भी धड़ल्ले से मिलावट कर खूब कमा रहे हैं लेकिन लोगों की सेहत बिगड़ रही है। उन्हें अपनी कमाई से मतलब है, लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन मिलावट रोक पाने में नाकाम है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन सवा लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है लेकिन दो लाख लीटर से ज्यादा है। त्योहार के समय तो दूध की किल्लत बढ़ जाती है। सपा सरकार में जिले में दो दर्जन कामधेनु डेयरियां खोली गई थीं, जिनमें आधी बंद हो चुकी हैं। ऐसे में लोग दूधियों के अलावा अमूल, पराग, श्याम आदि डेयरी का पैकेट बंद दूध का भी उपयोग करते हैं। होली का त्योहार नजदीक आने पर प्रतिदिन करीब दूध की मांग करीब पांच लाख लीटर हो गई है। ऐसे में मिलावटखोरों का धंधा भी जोरों पर बढ़ गया है। हर घर में दूध और खोवा से पकवान बनते हैं। होली दो मार्च को होगी मगर दूध और खोवा की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। दुकानदार खोवा और मिठाइयों का स्टॉक बढ़ाने में जुट गए हैं। लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए मिठाइयों और खोए में तरह-तरह के रसायनों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा यूरिया, मैदा समेत अन्य चीजें मिलाकर भी दूध बेचा जा रहा है। मिलावट की जानकारी होने के बाद भी खाद्य एवं औषधि विभाग मौन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed