{"_id":"5a81f0144f1c1b8e238b81ec","slug":"61518465044-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने खेल मैदान में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने खेल मैदान में दिखाया दम
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। केएनपीजी कॉलेज के मैदान पर सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पहले दिन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर पर खो-खो, कबड्डी, गोला प्रक्षेप, डिस्कस थ्रो, दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। पूर्व माध्यमिक स्तर पर आयोजित बालकों की छह सौ मीटर रेस में भदोही के आशीष कुमार प्रथम और चंदन द्वितीय रहे। मिर्जापुर के संजय तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ हरिशंकर सिंह ने किया। ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली लेने के बाद सीडीओ ने कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए खेलकूद के आयोजन बेहद जरूरी हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से ही बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का मूल्यांकन होता है। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। बालिका वर्ग की रेस में मिर्जापुर की ममता पाल प्रथम, भदोही की शिवानी मौर्य द्वितीय और सोनभद्र की नीलम तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में भदोही प्रथम और मिर्जापुर तृतीय स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो में बालिका वर्ग में भदोही की मंजू यादव प्रथम, मिर्जापुर की हीरावती द्वितीय और भदोही की ही स्मृति पाठक तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में भदोही के सुमित मिश्रा प्रथम, हर्षित द्वितीय और मिर्जापुर के भारत प्रताप तृतीय रहे। पूर्व माध्यमिक स्तर की कबड्डी में बालिका वर्ग में मिर्जापुर विजेता और सोनभद्र की टीम उपविजेता रही। गोलाफेंक बालक वर्ग में सोनभद्र के अजय प्रथम, भदोही के अनिल यादव द्वितीय और सोनभद्र के इंद्र कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भदोही की मंजू यादव प्रथम, शिवानी मौर्य द्वितीय और मिर्जापुर की रुचि सिंह तृतीय रहीं। योग में भदोही प्रथम, मिर्जापुर द्वितीय और सोनभद्र तृतीय स्थान पर रहा। पूर्व माध्यमिक स्तर जिम्नास्टिक में बालक और बालिका वर्ग दोनों में भदोही प्रथम और सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह जिम्नास्टिक में प्राथमिक स्तर के मुकाबले में सोनभद्र प्रथम और मिर्जापुर द्वितीय रहा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एडी बेसिक रमेश तिवारी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीईओ अरविंद पांडेय, केडी पांडेय, रजनीश श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मानिक चंद यादव, मनोज उपाध्याय, जिला स्काउट शिक्षक समरजीत यादव, विनोद बिंद, शिवाकांत यादव, सूर्यकांत मौर्य आदि मौजूद रहे। मंगलवार को प्रतियोगिता में फुटबाल, दौड़, कबड्डी आदि मुकाबले होंगे।