फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खेल तन-मन को मिलती है मजबूती : डीएम

खेल तन-मन को मिलती है मजबूती : डीएम

Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खेल तन-मन को मिलती है मजबूती : डीएम
ज्ञानपुर। काशी नरेेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविदालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाखजी ने ध्वजारोहण कर और मशाल प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और रंगीन गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और मार्चपास्ट कर सलामी दी गई। पहले दिन हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने खेलों को स्वस्थ रहने और निरोगी जीवन जीने के लिए जरूरी बताया। कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है। उन्होंने महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं की ओर से सरकारी भवनों पर वॉल-पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। प्राचार्य डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने जीवन में निरंतर संघर्ष करते रहने की चाह को सफलता से अधिक महत्वपूूर्ण बताया। कहा कि अनुशासन और कठिन पिरिश्रम ही हमें जीवन में सफल बनाता है, खेलों से हमें इस भावना की सीख मिलती है। इससे पहले मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों को माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर सम्मानित किया गया। पहले दिन बालक वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में आठ सौ मीटर दौड़ में आशीष कुमार अव्वल रहे। संदीप और नीलेश को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में धीरज यादव प्रथम रहे, अजय और संदीप क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार लंबी कूद में विकास यादव प्रथम, वंशराज यादव द्वितीय और कृष्णकांत बिंद तृतीय स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर की दौड़ में संदीप कुमार को पहला, शिवप्रसाद को दूसरा और आशीष कुमार को तीसरा स्थान मिला। जबकि ऊंची कूद में वंशराज प्रथम, विकास द्वितीय और धीरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रकार बालिका वर्ग में आठ सौ मीटर की रेस ममता मौर्या ने जीती। राधा और माला राय क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में दीपा पटेल ने प्रथम, डिंपल शर्मा द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में दीपा पटेल ने बाजी मारी। ममता मौर्या, अंकिता को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में दीपा अव्वल रहीं जबकि किरण को दूसरा और राधा मौर्या को तीसरा स्थान मिला। छात्राओं की ऊंची कूद में अंकिता पाठक ने पहला, राधा ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेक्निकल स्टाफ के रूप में मनोज उपाध्याय, समरजीत, सूर्यकांत मौर्य, प्रवीण सिंह, विजय त्यागी, मुकुल त्रिपाठी, फहीम अली अंसारी आदि सक्रिय रहे। इस मौके पर डॉ. किशोरी लाल पांडेय, डॉ. मंजू देवी, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. प्रभात कुमार वर्मा, डॉ. घनश्याम मिश्र, डॉ. रमेश यादव, डॉ. रोशन प्रसाद, डॉ. जितेंद्र सिंह नौलखा, नपा अध्यक्ष हीरालाल मौर्य, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, डॉ. राजकुमार पाठक, माजिद अली आदि प्रमुख रूप से रहे। संचालन डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेंद्र कुमार राजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed