{"_id":"5a74ce3b4f1c1bf07b8b51c8","slug":"61517604411-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छत के नीचे जुटे बिक्रेता और खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छत के नीचे जुटे बिक्रेता और खरीदार
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। एक ही छत के नीचे खरीदार और विक्रेता को आमने-सामने करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र दो दिवसीय प्रदर्शनी लगी।
सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई विकास संस्थान शाखा की ओर से आयोजित समारोह में औद्योगिक इकाइयाें के लोग अपने उत्पाद के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ओम प्रकाश चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं से समय अपडेट होते रहें और योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप निदेशक प्रभारी एमएसएमई विकास संस्थान इलाहाबाद आईबी सिंह नेविभिन्न योजनाएं जैसे जेड, एनवीडीपी, उद्योग आधार पंजीकरण, बार कोड, पब्लिक प्रेक्योरमेंट पालिसी के बारे में जानकारी दी। आईआईए के डिवीजनल चेयरमैन आरके चौधरी ने पूर्वांचल की औद्योगिक संभावनाओं तथा समस्याओं के बारे में चर्चा की। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह, दि स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग करुणा राय, मुख्य प्रबंधक एनएसआईसी आरके हजेला और बनारस बीड्स लिमिटेड के एमडी अशोक गुप्ता ने भी विचार रखे। प्रदर्शनी में डीरेका, एनटीपीसी सहित कई कंपनियों के स्टॉल लगाए गए थे। एमएसएमई विकास संस्थान के प्रभारी उप निदेशक वीके वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सहायक निदेशक टीके बुदाल ने कार्यक्रम का संचालन और सहायक निदेशक शाखा एमएसएमई सुरेंद्र शर्मा ने धन्यवाद दिया।