{"_id":"5a64f1ed4f1c1b77268b595c","slug":"61516564973-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से लिंक नहीं हुए 1.40 लाख मनरेगा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से लिंक नहीं हुए 1.40 लाख मनरेगा मजदूर
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में पंजीकृत दो लाख 12 हजार जाबकार्ड धारकों में सिर्फ 70 हजार मजदूरों का जाबकार्ड आधार से लिंक हो सका है। करीब डेढ़ साल से चल रही आधार लिंक की कवायद 30 से 35 फीसदी तक पहुंच सकी है। मार्च तक आधार से जाबकार्ड लिंक नहीं हुआ तो वह बेकार हो सकते हैं।
योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार लाभार्थियों के खाता नंबर, जाबकार्ड, पेंशन से जुड़ी स्कीम को आधार से लिंक करा रही है। आधार से लिंक होने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि वर्तमान में लाभ लेने वाला लाभार्थी भविष्य में किसी योजना का लाभ ले चुका है या कहीं और भी पंजीकृत है। जिसके चलते गलत तरीके से लाभ लेने वाले लोग योजनाओं से जुड़े अभिलेखों को आधार से लिंक नहीं करा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि सभी मनरेगा मजदूरों को आधार से लिंक जाए। करीब डेढ़ साल से अधिक समय गुजर गया लेकिन अब तक 30 से 35 फीसदी मजदूर भी आधार से लिंक नहीं हो सके। आंकडो पर गौर किया जाए तो जिले के छह ब्लॉकों में दो लाख 12 हजार मनरेगा मजदूर हैं। जिसमें 71 हजार 422 का आधार से लिंक हो चुका है और एक लाख 40 हजार अब भी आधार से नहीं जुड़ सके हैं।
मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से मनरेगा मजदूरों को आधार से जोड़ा जा रहा है। 54 हजार कार्डधारक एक्टिव हैं। अभियान चलाकर ज्यादातर लोगों को जोड़ा जाएगा। जो कई साल से काम आदि नहीं कर रहे हैं या आधार से लिंक होने से कतरा रहे हैं ऐसे कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा।