फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आधार से लिंक नहीं हुए 1.40 लाख मनरेगा मजदूर

आधार से लिंक नहीं हुए 1.40 लाख मनरेगा मजदूर

Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
आधार से लिंक नहीं हुए 1.40 लाख मनरेगा मजदूर
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में पंजीकृत दो लाख 12 हजार जाबकार्ड धारकों में सिर्फ 70 हजार मजदूरों का जाबकार्ड आधार से लिंक हो सका है। करीब डेढ़ साल से चल रही आधार लिंक की कवायद 30 से 35 फीसदी तक पहुंच सकी है। मार्च तक आधार से जाबकार्ड लिंक नहीं हुआ तो वह बेकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार लाभार्थियों के खाता नंबर, जाबकार्ड, पेंशन से जुड़ी स्कीम को आधार से लिंक करा रही है। आधार से लिंक होने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि वर्तमान में लाभ लेने वाला लाभार्थी भविष्य में किसी योजना का लाभ ले चुका है या कहीं और भी पंजीकृत है। जिसके चलते गलत तरीके से लाभ लेने वाले लोग योजनाओं से जुड़े अभिलेखों को आधार से लिंक नहीं करा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि सभी मनरेगा मजदूरों को आधार से लिंक जाए। करीब डेढ़ साल से अधिक समय गुजर गया लेकिन अब तक 30 से 35 फीसदी मजदूर भी आधार से लिंक नहीं हो सके। आंकडो पर गौर किया जाए तो जिले के छह ब्लॉकों में दो लाख 12 हजार मनरेगा मजदूर हैं। जिसमें 71 हजार 422 का आधार से लिंक हो चुका है और एक लाख 40 हजार अब भी आधार से नहीं जुड़ सके हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से मनरेगा मजदूरों को आधार से जोड़ा जा रहा है। 54 हजार कार्डधारक एक्टिव हैं। अभियान चलाकर ज्यादातर लोगों को जोड़ा जाएगा। जो कई साल से काम आदि नहीं कर रहे हैं या आधार से लिंक होने से कतरा रहे हैं ऐसे कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed