{"_id":"5a5529634f1c1b36198b5c82","slug":"61515530595-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये फैशन का जादू है मितबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये फैशन का जादू है मितबा
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तेजी से बदल रहे शहर में मंगलवार को 33 युवतियां एक मंच पर जुटीं और उन्होंने अपने हुनर का जलवा दिखाया। सुंदरता और शिक्षा से जुड़े सवालों के दौर से गुजरते हुए 10 युवतियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया है। ये सभी युवतियां फाइनल राउंड में तीन फरवरी को लखनऊ के एमबी क्लब में एक बार फिर एक साथ होंगी। हो सकता है कि इनमें से कोई एक मिस यूपी स्कालरशिप पेजेंट में अपना और अपने शहर के नाम को नई पहचान दे दे।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मंगलवार को हैप्पी होम्स इंग्लिश स्कूल में ऑडिशन किया गया। प्रतियोगियों ने कैटवॉक किया, गाना गाया तो नृत्य प्रतिभा को भी जाहिर करने से भी नहीं चूके। कठिन सवालों के जवाब से जजों को चकित भी कर दिया। मिस यूपी स्कालरशिप पेजेंट के लिए पांच दिसंबर से पांच जनवरी तक वाराणसी से 132 प्रतियोगियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 42 को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। इनमें 33 छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण प्रदेश के पांच शहरों आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और लखनऊ में होने हैं। इलाहाबाद के बाद वाराणसी में दूसरा आयोजन हुआ है।
निर्णायक के तौर पर फैशन विशेषज्ञ प्रदीप आनंद और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुला चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों की मेधा को परखा। दोनों निर्णायकों ने प्रतियोगियों के प्रदर्शन और सवाल-जवाब के बाद 10 को चुना है। सबने अपने-अपने हुनर का जलवा दिखाया। इनमें से ही लखनऊ में होने वाले फाइनल राउंड के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की आयोजक संस्था रिया मैनेजमेंट कंसलटेंट के करन नायर ने बताया कि प्रदेश में सौंदर्य और शिक्षा पर अपने तरह की यह पहली प्रतियोगिता है। फाइनल राउंड के लिए पांचों स्थानों से कुल 25 प्रतिभागियों को चुना जाएगा। फाइनल राउंड में पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नेहा धूपिया और क्लासिक मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस कैप्टन शालिनी सिंह के अलावा स्वास्थ्य और सौंदर्य क्षेत्र के नामचीन लोग प्रतियोगियों पर अंतिम फैसला देंगे।