{"_id":"59d08ff54f1c1b6d548b5166","slug":"61506840565-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो झांकियों का हिस्सा भी बन गया बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो झांकियों का हिस्सा भी बन गया बीएचयू
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी, छात्राओं पर लाठीचार्ज और इसको लेकर कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का रवैया नवरात्र महोत्सव की झांकियों का भी हिस्सा बन गया है। कुलपति प्रो. त्रिपाठी को लेकर 49 सेकेंड का यह विवादित वीडियो शुक्रवार को यू ट्यूब पर डाला गया और थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दुर्गा पूजा के पंडाल की चलचित्र वाली झांकी वाराणसी शहर की है। वीडियो में दुर्गा पूजा पंडाल के चलचित्र में छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना का जिक्र करने के साथ ही महिषासुर के चेहरे पर कुलपति प्रो. त्रिपाठी का मुखौटा दिखाया गया है। महिषासुर मर्दनी अपने त्रिशूल से मुखौटे पर वार कर रही हैं। महिषासुर के चित्र पर बीएचयू से जुड़े पंफलेट भी लगाए गए हैं। एक महिला अपना बयान में झांकी की पुष्टि करने के साथ ही लाठीचार्ज के लिए कुलपति को दोषी ठहरा रही है। वीडियो में न तो पूजा पंडाल का जिक्र किया गया है और न ही इलाके की पहचान बताई गई है।
शहर की दुर्गा पूजा की झांकियों में दुर्गा पूजा समिति सनातन धर्म इंटर कॉलेज, फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब हबीबपुरा, प्रीमियर ब्वायज क्लब हथुआ मार्केट और विजेता स्पोर्टिंग क्लब जगतगंज के पंडालों में मां दुर्गा और महिषासुर के चलचित्र की झांकियां सजाई गई हैं। इन क्लबों के पदाधिकारियों ने झांकी में बीएचयू बवाल पर आधारित महिषासुर का प्रदर्शन करने से इंकार किया है। इस बीच एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने किसी पंडाल में बीएचयू के बवाल से संबंधित झांकी के प्रदर्शन की जानकारी से इन्कार किया है। चेतगंज पुलिस का भी कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।