{"_id":"59a9c4514f1c1b11278b4d3f","slug":"61504298065-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल भारत संस्थान की ओर से बांटा गया अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल भारत संस्थान की ओर से बांटा गया अनाज
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल भारत संस्थान की ओर से बांटा गया अनाज
वाराणसी। बकरीद के अवसर पर हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान की ओर से संचालित अनाज बैंक से अनाज के साथ तेल और मसाले का वितरण किया गया। फेस्टिवल कार्ड के जरिए इसे मुस्लिम महिलाओं में बांटा गया। कज्जाकपुरा की रेहना के घर त्योहार की कोई तैयारी नहीं चल रही थी वजह, करघे का काम बंद होने से परिवार में आर्थिक तंगी है। संस्थान की ओर से ऐसी 200 मुस्लिम महिलाओं को चिह्नित कर मदद की गई।
अनाज बैंक के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अनाज वितरण से इन महिलाओं में खुशी का माहौल है। प्रत्येक त्योहार पर ऐसे परिवारों को चिह्नित कर उन्हें अनाज दिया जाता है। मुख्य अतिथि अजीत प्रकाश श्रीवास्तव ने अनाज कार्ड जारी कर इसका वितरण शुरू कराया। इस मौके पर अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, उमेश अग्रहरि, डॉ. मृदुला जायसवाल, नाजनीन अंसारी मौजूद थी।