फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   61 thousand students will get tablets in the first phase

पहले चरण में 61 हजार छात्रों को मिलेगा टैबलेट

Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
61 thousand students will get tablets in the first phase
विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थियाें को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए टैबलेट का तोहफा दिया जाएगा। जिले में पहले चरण में 61 हजार विद्यार्थियों को यह सौगात मिलेगी। शनिवार को लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सभी छात्रों को लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निलय कुमार सिंह ने बताया कि चार-चार बसों के जरिये दो सौ विद्यार्थियों को भेजा गया है, लेकिन शाम को 173 विद्यार्थी उपस्थित थे। बाकी 27 को रात की ट्रेन से रवाना किया जाएगा। हर बस में विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, ब्लाक कर्मी और एक कांस्टेबल है। देर रात तक सभी लखनऊ पहुंच जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी छात्र-छात्राओं का डाटा विश्वविद्यालय स्तर पर तैयार किया गया है। पहले चरण में स्नातक द्वितीय, तृतीय, स्नातकोत्तर के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने बताया कि टैबलेट के जरिए पढ़ाई के लिए कंटेंट और रोजगार से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। टैबलेट पर इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 39 सौ प्रोग्राम निशुल्क उपलब्ध होंगे। आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से वह स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से मिलेगा पंजीकरण का मौका
मुफ्त टैबलेट व स्मार्टफोन योजना में जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उन युवाओं का डिजि शक्ति पोर्टल पर कल के बाद फिर से रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed