फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 thousand surprise from cctv businessman

सीसीटीवी कारोबारी से 60 हजार की उचक्कागिरी

Sat, 03 Jul 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
60 thousand surprise from cctv businessman
रवींद्रपुरी स्थित पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार शाम उचक्के ने सीसीटीवी कारोबारी को चकमा देकर कार से 60 हजार नगदी से भरा बैग लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगालने के साथ ही सीन रिक्रिएट कर मामले की छानबीन की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

डाफी स्थित अशोकपुरम कॉलोनी के रहने वाले सीसीटीवी कारोबारी अंकित श्रीवास्तव शाम में तगादा का पैसा लेकर घर लौट रहे थे कि रवींद्रपुरी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सर्विस सेंटर पर अपनी कार धुलवाने लगे। शाम करीब छह बजे कार धुलवाने के बाद सर्विस सेंटर से कुछ दूरी पर कार का शीशा पोछ रहे थे। इसी बीच एक लड़का आया और कहा कि आपकी कार के पिछले टायर से तेजी से हवा निकल रहा है। यह सुनते ही अंकित पिछले टायर को देखने लगे तो इसी बीच का लड़के ने कार में रखे बैग को उड़ा दिया।
विज्ञापन

अंकित ने बैग गायब देखते ही डायल-112 को सूचना दी। मौके पर लंका थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। थाने की टीम ने सीन रिक्रिएट कर छानबीन की। हालांकि उचक्के की कोई जानकारी पुलिस नहीं जुटा सकी। पीड़ित अंकित ने बताया कि बैग में 60 हजार नगदी, बैंक लाकर की चाभी और कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed