{"_id":"69a9c9377e8ba379ba0204ac","slug":"6-injured-in-scuffle-over-dj-music-varanasi-news-c-20-vns1056-1311254-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डीजे पर गाना बजाने में मारपीट, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डीजे पर गाना बजाने में मारपीट, 6 घायल
विज्ञापन
चोलापुर l क्षेत्र के चंदापुर चौकी के उदयपुर में बुधवार को डीजे पर जातिगत गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हुए जिसमें एक महिला भी है। दलित बस्ती में अंबेडकर प्रतिमा के पास बस्ती के कुछ युवक होली पर डीजे लगाकर नाच रहे थे। आरोप है कि तारापुर गांव और उदयपुर के कुछ राजभर युवक पहुंच गए और राजभर का गाना लगाने की जिद करने लगे। इस बात लेकर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष से कुछ और लोग आ गए और मारपीट होने लगी। एक पक्ष से
सितारा, विजय और भगत जबकि दूसरे पक्ष से अजय राजभर, किरन और शिपक घायल हुए। विजय की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद