58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने पीसीएस-प्री की पहली पाली की परीक्षा में लिया भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) के 364 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। पहले के मुकाबले इस बार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती है। विभागीय सूचना के अनुसार सुबह के समय पहली पाली में 58 प्रतिशत छात्रों ने पीसीएस प्री पहली पाली की परीक्षा में भाग लिया।
बताते चलें कि पहली बार प्रारंभिक परीक्षा में एक पद के मुकाबले मुख्य परीक्षा के लिए 13 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करने का निर्णय लिया गया है, जबकि इससे पहले एक पद के मुकाबले 18 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाता था।
परीक्षा के लिए वाराणसी में 95 केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों में सुबह के समय पहली पाली में 45 हजार में से लगभग 26 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों को कुल 35 सेक्टर में बांटा गया है और हर सेक्टर के लिए एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। वहीं, प्रत्येक केंद्र में एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
परीक्षा के लिए प्रदेश के 19 जिलों में 1166 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद अपराह्न 2.30 से सायं 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीसीएस के 309, एसीएफ के दो और आरएफओ के 53 पदों पर भर्ती के लिए पांच लाख 42 हजार 644 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पहले बार पीसीएस परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की गई है।
कड़ी निगरानी में परीक्षा
पहली बार सभी अभ्यर्थियों के लिए आईडी को भी अनिवार्य किया गया है। इससे पहले केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आईडी लानी होती थी, जिनके प्रवेशपत्र पर फोटो नहीं होती थी। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरे की मदद ली गई है।
पेपर, बुकलेट और ओएमआर के पैकेट खुलने और ओएमआर को सील करने की प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। परीक्षार्थियों की दो चरणों में जांच की गई। पहले चरण में परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर और दूसरे चरण में परीक्षा कक्ष के गेट पर जांच की गई। केंद्रों में पुरुष और महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।