फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   58.26 In the first leg amidst uproar per cent voting

हंगामे के बीच पहले चरण में 58.26 फीसदी मतदान

Sat, 10 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
58.26 In the first leg amidst uproar per cent voting
टैग :  पंचायत चुनाव
विज्ञापन

-----------------

हंगामे के बीच पहले चरण में 58.26 फीसदी मतदान
क्रासर-
सेवापुरी में 59.39 और बड़ागांव ब्लाक में 57.13 फीसदी लोगों ने डाले वोट
सेवापुरी ब्लॉक के बेसहूपुर में बूथ संख्या 67 पर जमकर हुआ हंगामा
दादी के साथ आए आठ साल के अंकित को सिपाही ने डंडे से मारा, सिर फटा
गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी सिपाही का सिर फोड़ा, घंटे भर बाधित रहा मतदान  
पहले चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1175 प्रत्याशी
संवाददाता
सेवापुरी/बड़ागांव। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में हुए पहले चरण के चुनाव में हंगामे के बीच 58.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ दोनों ब्लॉकों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के 1175 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए हैं। कुछ बूथों पर प्रत्याशियों-समर्थकों के आरोप-प्रत्यारोप तो कुछ बूथों पर पुलिस कर्मियों से झड़प के चलते एक से डेढ़ घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। सेवापुरी के जंसा थाना क्षेत्र के बेसहूपुर में बूथ संख्या 67 पर दादी का हाथ पकड़कर वोट डलवाने जा रहे आठ साल के बच्चे पर सिपाही ने डंडा चला दिया। उसका सिर फट गया। इससे गुस्साए परिवारवालों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी सिपाही की पिटाई कर दी। डीएम, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस, पीएसी के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। कुछ बूथों पर मामूली गतिरोध को छोड़ कहीं कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पहली नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में सेवापुरी में 59.39 और बड़ागांव में 57.13 प्रतिशत वोट डाले गए। जिला पंचायत सदस्य के लिए सेवापुरी से 72 और बड़ागांव से 81 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, बीडीसी के लिए सेवापुरी से 496 और बड़ागांव से 526 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। सुबह मतदान शुरू होने के साथ बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई। जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का मतपत्र नीले रंग का था। इस बीच, सेवापुरी ब्लाक के जंसा थाना क्षेत्र के बेसहूपुर स्थित बूथ संख्या 67 पर सुबह करीब 10 बजे आठ साल का अंकित अपनी दादी गुलाबी को वोट डलवाने पहुंचा। वहां तैनात सिपाही भरत प्रसाद ने उसे अंदर जाने से रोका। अंकित ने बताया कि दादी बीमार हैं लेकिन सिपाही ने एक न सुनी और उस पर डंडा चला दिया। अंकित का सिर फट गया। इससे गुस्साए परिवारवालों और गांववालों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाही का भी सिर फोड़ दिया। इसके चलते एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम राजमणि यादव और एसएसपी आकाश कुलहरि ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति संभाली। डीएम ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पुलिस वाले पर कार्रवाई की जाएगी। उधर कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा में बूथ संख्या 135 पर एक सिपाही ने सपा प्रत्याशी के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए सिपाही को घेर लिया। काफी देर तक हंगामे के चलते एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सिपाही को वहां से हटाकर दूसरे जगह तैनात कर मामले को सुलझाया। खरगूपुर में बूथ संख्या 217 में बीडीसी प्रत्याशी के समर्थकों ने एजेंट फार्म नहीं देने पर हंगामा किया।
विज्ञापन


इनसेट
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर बूथ कब्जा कराने का आरोप
कपसेठी थाना क्षेत्र के घोषिला में बूथ संख्या 39 में जिला पंचायत सदस्य पद के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह पर बूथ कब्जा करने का आरोप बसपा समर्थित प्रत्याशी नितेंद्र सिंह ने लगाया। इन दोनों प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसके चलते डेढ़ घंटे मतदान प्रभावित रहा। मामले की शिकायत प्रेक्षक से भी की गई। हर्षवर्धन ने नितेंद्र के आरोप को निराधार बताया और शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनसेट
फर्जी मतदान पर हुआ विवाद
बड़ागांव ब्लाक के बूथ संख्या 207 पर एक प्रत्याशी ने मतदानकर्मी पर आरोप लगाया कि वह उसके विपक्षी को वोट देने के लिए मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है। इसे लेकर कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। कठिरांव में दो प्रत्याशियों के बीच फर्जी मतदान को लेकर जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने लाठी पटककर विवाद करने वालों को खदेड़ा। बूथ संख्या 225 पर लंबी कतार देखने के बाद प्रेक्षक सुरेश चंद्र ने अतिरिक्त कर्मचारी को लगाया। उधर बड़ागांव के ढोरा में मतदान कर्मी द्वारा बैलेट सही से न मोड़ने पर बीडीसी प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई और इसे लेकर हंगामा किया। इस दौरान सुबह नौ से दस बजे तक मतदान प्रभावित हुआ। हालांकि एसडीएम के समझाने पर फिर स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed