फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   56 types of sweets and dishes were offered to Golden Mahalakshmi

Varanasi News: स्वर्ण महालक्ष्मी को लगाया 56 तरह के मिष्ठान्न व पकवान का भोग

Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
56 types of sweets and dishes were offered to Golden Mahalakshmi
लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पर महालक्ष्मी मंदिर में भव्य श्रृंगार। अमर उजाला
लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में त्रिशक्तिपीठ श्री स्वर्ण महालक्ष्मी माता का वार्षिक अन्नकूट शृंगार महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। भजन संध्या के साथ ही माता को 56 प्रकार के मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया। देर रात तक माता के अन्नकूट शृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को महालक्ष्मी मंदिर के गर्भगृह में विराजित महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली सहित मंदिर में विराजित संतोषी माता, संकठा माता, जीवित्पुत्रिका माता, शीतला माता सहित सभी विग्रहों को पंचामृत स्नान कराते हुए नूतन वस्त्र आभूषण से सजाया गया। माता को 56 प्रकार के मिष्ठानों और पकवानों का भोग लगाया गया। महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय ने सविधि पूजन अर्चन किया। माता की महाआरती उपमहंत पं. अविनाश पांडेय ने उतारी। शाम को गीतकार कन्हैया दुबे के संयोजन में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध कलाकारों में लोक गायिका नायिका शैलबाला ने किसने सजाया है तुझको मैया..., बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र अई गिरि नंदिनी..., हे लक्ष्मी मैया सुख करणी...की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डॉ. अमलेश शुक्ला ने लक्ष्मीकुंड की लक्ष्मी मैया सुख बरसाती हैं..., पूजा मोदनवाल ने तू लाज बचाती हो मेरी लक्ष्मी मैया..., लोक गायिका स्नेहा अवस्थी ने मां के जैसा दरबार नहीं देखा..., अरुण मिश्रा ने बैंड बजवा बजाई द भवानी आई रे... सहित अनेक देवी गीत भजनों को सुनाकर हाजिरी लगाई। मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, अंबरीश सिंह भोला मौजूद रहे।

लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पर महालक्ष्मी मंदिर में भव्य श्रृंगार। अमर उजाला

लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पर महालक्ष्मी मंदिर में भव्य श्रृंगार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed