फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   56 potholes in a two kilometer road, a 10 minute journey taking half an hour. 56 potholes in a two kilometer road, a 10 minute journey taking half an hour.

Varanasi News: दो किमी की सड़क में 56 गड्ढे, 10 मिनट के सफर में लग रहे आधे घंटे

Mon, 08 Jan 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
56 potholes in a two kilometer road, a 10 minute journey taking half an hour. 56 potholes in a two kilometer road, a 10 minute journey taking half an hour.
धर्मापुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अखड़ों पुल से धर्मापुर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस दो किमी लंबी सड़क में कुल 56 गड्ढे हैं। इतनी दूरी के रास्ते को जहां तय करने में 10 मिनट लगना चाहिए वहीं लोगों को आधा घंटा लग जाता है। जिम्मेदार इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यात्रा करने वाले चालक व यात्री इससे परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन


जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में गोमती नदी पर जमैथा व धर्मापुर संपर्क मार्ग को मिलाने के लिए अखड़ों पुल बसपा की शासन के समय वर्ष 2009 में स्वीकृत हुआ था। लापरवाही व लेटलतीफी के कारण यह ढाई वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ और संचालन भी शुरू किया गया। हर रोज जाम से बचने के लिए इस रास्ते पर हजारों वाहन चालक, बाइक सवार जिला मुख्यालय कचहरी की तरफ आते जाते हैं। खराब गुणवत्ता के कारण अखड़ों पुल से धर्मापुर तक जाने वाली सड़क बनने के करीब डेढ़ साल बाद ही टूटने लगी। पिछले एक वर्ष से स्थिति और खराब हो गई है। फिर भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस मार्ग की मरम्मत के लिए सुधि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मापुर गांव के ग्राम प्रधान जयहिंद यादव, शंभू निषाद, अच्छे लाल निषाद, शिवधनी यादव, रंग बहादुर यादव, प्रकाश मौर्य, कमलेश यादव, विकास यादव आदि लोगों ने जर्जर व गड्ढायुक्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........................................
एक नजर में :-

- बसपा सरकार में पुल के साथ मार्ग का निर्माण शुरू हुआ।
- ढाई वर्ष पहले पुल व सड़क बनकर चालू हुई।

- खराब गुणवत्ता के कारण अब तक सड़क पर 56 गड्ढे हो गए हैं।

.....................................
रोक के बावजूद गुजरते हैं बड़े वाहन:-

इस अतिव्यस्ततम मार्ग पर जौनपुर शहर से आने वाले ट्रक व डीसीएम सामग्री लादकर गुजरते है। जिसकी वजह से कभी-कभी जाम भी लग जाता है। स्थानीय लोगों को धूल मिट्टी उड़ने से परेशानी भी होती है। बड़े वाहनों को रोकने के लिए कई बार गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस व यातायात प्रभारी फटकार लगा चुके हैं। फिर भी इस मार्ग पर बड़े वाहन धड़ल्ले से गुजरते हैं।

.....................................

वर्जन ...
जर्जर सड़क की जानकारी नहीं है। इसको जल्द ही अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर दिखवाता हूूं। इसे आगामी प्रस्ताव में भी शामिल कराकर मरम्मत कराई जाएगी।-राजेश राव, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड द्वितीय, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed