फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   54 recruits join army after 42 weeks training in Cantonment 39 GTC

छावनी स्थित 39 जीटीसी में 42 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद सेना में शामिल हुए 54 रंगरूट

Sat, 15 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
54 recruits join army after 42 weeks training in Cantonment 39 GTC
देश की आन, बान, शान और रक्षा का संकल्प लेकर 39 जीटीसी के 54 रंगरूट 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को सेना में शामिल हुए। छावनी स्थित जीटीसी ग्राउंड पर पासिंग आउट परेड के बाद गोरखा जवानों को परंपरागत हथियार खुकरी भेंट किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राजीव नागन्याल ने परेड की सलामी ली। उन्होंने सेना का हिस्सा बने रिक्रूट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

ट्रेनिंग सेंटर में सुबह गोरखा रेजिमेंट के पाइप बैंड की धुन के बीच पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद ब्रिगेडियर राजीव नागन्याल ने कहा कि प्रशिक्षण में सैनिकों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह जवान अनुशासित होने के साथ ही बुनियादी युद्ध प्रशिक्षण में भी निपुण हो चुके हैं। युद्ध की कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया गया है। देश की सुरक्षा के लिए ये दुर्गम क्षेत्र में तैनात होंगे। जवान अनुशासन, शारीरिक क्षमता और लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रख शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन

इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ का खिताब
बेस्ट इन ड्रिल में यंग राइफलमैन सिद्धांत कटुवाल, बेस्ट इन फायरिंग यंग राइफलमैन संजोग सारकी, बेस्ट इन कॉम्बैट ऑबस्टेकल कोर्स यंग राइफल मैन प्रवेश छेत्री को मिला। साथ ही ले. कपाड़िया ट्रॉफी भी दी गई। बेस्ट इन टेक्टिस का खिताब यंग राइफलमैन दिनछेन तम्मांग, बेस्ट इन बेनेट और खुकरी फाइटिंग यंग राइफल मैन पेमसांगाय तमांग, बेस्ट इन बीपीईटी का खिताब यंग राइफलमैन अबिनाश राई, द्वितीय आल राउंड बेस्ट का जनरल एमके लाहिड़ी मेडल यंग राइफलमैन प्रवेश छेत्री और आल राउंड बेस्ट की गौरव तलवार यंग राइफलमैन रोशन बहादुर छेत्री को दी गई। पासिंग आउट परेड के बाद जवानों के अभिभावकों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क वालों को नहीं मिली इंट्री
39 जीटीसी में कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया गया। बगैर मास्क के आए लोगों को मुख्य द्वार से लौटा दिया गया। मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed