फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5.32 lakh consumers came to get OTS, got Rs 45 crore revenue

Varanasi News: ओटीएस कराने पहुंचे 5.32 लाख उपभोक्ता, मिला 45 करोड़ राजस्व

Fri, 01 Dec 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
5.32 lakh consumers came to get OTS, got Rs 45 crore revenue
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पहले चरण की समाप्ति बृहस्पतिवार को हुई। अंतिम दिन पूर्वांचल डिस्कॉम के 5 लाख 31 हजार 971 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। इसके अलावा वाराणसी में योजना का लाभ लेने वालों की संख्या 28 हजार से अधिक है। इसके लिए बिजली चोरी में पकड़े गए 800 से अधिक उपभोक्ताओं ने भी बकाए बिल में सरचार्ज माफी के लिए आवेदन किया है। आंकड़ों के मुताबिक जिले के तीनों सर्किल को मिलाकर 45 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वांचल डिस्कॉम के 48 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट देने के लिए आठ नवंबर से ओटीएस योजना की शुरुआत की गई। पहला चरण 8 नवंबर से 30 नवंबर तक, दूसरा एक से 12 दिसंबर और तीसरा 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण की समाप्ति के दिन जिले के करीब 28 हजार और पूर्वांचल भर के 5.32 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। अधिकारियों की मानें तो अंतिम दिन 45 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व वसूली हुई है।
विज्ञापन

देर रात तक काउंटरों पर रही भीड़
एक मुश्त समाधान योजना लाभ लेने के लिए अंतिम दिन देर रात तक शहरी और ग्रामीण मिलाकर कुल 103 बिलिंग काउंटरों पर भीड़ लगी रही। रात 9 बजे के बाद भीड़ कुछ कम हुई। बीच-बीच में सर्वर बैठने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। सर्वर की खराबी को देख कर कुछ लोग वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण का लाभ आज से
एक मुश्त समाधान योजना के दूसरे चरण का लाभ शुक्रवार से मिलेगा। हालांकि पहले चरण की तरह इस बार सरचार्ज में 100 फीसदी की छूट नहीं मिलेगी। दूसरे चरण में एक साथ बिल का भुगतान करने पर 90 फीसदी की छूट तथा किस्त में 80 फीसदी की छूट मिलेगी। दूसरे चरण में कनेक्शन के आधार पर सरचार्ज में छूट के प्रावधान किए गए हैं।

ओटीएस योजना का लाभ प्रथम चरण की समाप्ति तक पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया है। अभी दूसरे और तीसरे चरण तक बिल में छूट लेने का मौका है। जितना जल्दी पंजीकरण कराएंगे उतनी अधिक छूट मिलेगी। - शंभु कुमार, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल डिस्कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed