{"_id":"6716b2d6109e18f44d0bd3f9","slug":"53-percent-candidates-got-counseling-done-in-vidyapeeth-201-seats-vacant-in-12-courses-varanasi-news-c-20-vns1021-766677-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Education : काशी विद्यापीठ 53% ने कराई काउंसिलिंग, 12 कोर्स में 201 सीटें खालीं; 427 अभ्यर्थियों को बुलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Education : काशी विद्यापीठ 53% ने कराई काउंसिलिंग, 12 कोर्स में 201 सीटें खालीं; 427 अभ्यर्थियों को बुलाया गया
Tue, 22 Oct 2024 01:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:30 AM IST
सार
Varanasi News : काशी विद्यापीठ एक बार फिर काउंसिलिंग की तैयारी कर रहा है। छूटे छात्रों को दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को दूसरे और तीसरे राउंड में 12 कोर्स की काउंसिलिंग हुई। 53 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। अभी भी 201 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विद्यापीठ ने 427 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया था, 224 ही पहुंचे। 137 छात्र और 87 छात्राओं ने सीटें लॉक कराईं। 201 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। एमएफए अप्लाइड आर्ट्स के अलावा सभी 11 कोर्स में सीटें खाली हैं। डॉक्यूमेंट्स पर आपत्ति के चलते कर्मकांड में डिप्लोमा कोर्स के एक अभ्यर्थी की काउंसिलिंग रिजेक्ट कर दी गई। सबसे ज्यादा बीए में 74 छात्र और 49 छात्राओं की काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन
एमएफए में एक छात्र और तीन छात्राओं, बीएससी बायोलॉजी में छह छात्रों के मुकाबले 12 छात्राओं और बी-म्यूज में एक छात्र और दो छात्राओं ने काउंसिलिंग कराई। सबसे ज्यादा अनुपस्थिति बीएससी मैथ में रही। 33 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे। 68 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सिर्फ 35 ही पहुंचे।
विज्ञापन