फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड करने की तैयारी

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड करने की तैयारी

Mon, 15 Apr 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड करने की तैयारी
वाराणसी। जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऐसे केंद्र हैं, जहां रख-रखाव के अभाव में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अब यहां टीकाकरण, जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जाने वाली सभी योजनाएं संचालित की जाएंगी, ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप केंद्रों को अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दर्जा दिया जा रहा है। इसके तहत यहां वो सभी सुविधाएं मिल जाएंगी, जिसके लिए लोगों को सरकारी अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता था। जिले में वैसे तो 22 स्वास्थ्य केंद्र और 300 उपकेंद्र हैं। पहले चरण में फिलहाल मंडुवाडीह और महंगांव को सेंटर बनाया जा चुका है। बाकी आठ को और भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा उपकेंद्रों को भी अपग्रेड किया जा जाएगा। यहां इग्नू के तहत चलने वाले ब्रिज कोर्स को पूरा करने के बाद एएनएम की तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के मुताबिक इसी कड़ी में बीएचयू के पास टिकरी गांव और चिरईगांव में बने कम्यूनिटी सेंटर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed