{"_id":"5c7edce5bdec22144f4161eb","slug":"51551817957-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्नत के लिए जाह्नवी पहुंची बाबा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नत के लिए जाह्नवी पहुंची बाबा दरबार
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीदेवी की बेटी और फिल्म धड़क से कॅरियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर मंगलवार को काशी पहुंची। अपने जन्मदिन 6 मार्च से एक दिन पहले बाबा विश्वनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने नौका विहार किया और शाम के समय बजडे़ पर बैठकर गंगा आरती देखी।
दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने के दौरान उन्हें देख कतारबद्ध भक्तों ने हाथ हिलाया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। सफेद रंग का चिकन कुर्ता और पलाजो में जाह्नवी सिंपल लुक में नजर आईं। मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें ली तो उन्होंने भी किसी को निराश किया। इसके बाद वह कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची और कहा कि लस्सी की चाहत काफी दिनों से थी और आज मिल गई। खरीदारी के लिए काशी की गलियां घूमी और बनारसी पान का भी स्वाद लिया। शाम को पिता बोनी कपूर के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया।