फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सात जनवरी तक पांडेयपुर क्षेत्र में रूट डायवर्जन

सात जनवरी तक पांडेयपुर क्षेत्र में रूट डायवर्जन

Thu, 03 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सात जनवरी तक पांडेयपुर क्षेत्र में रूट डायवर्जन
वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे से सात जनवरी की भोर चार बजे तक जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके मद्देनजर पांडेयपुर क्षेत्र में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पांडेयपुर काली माता मंदिर की ओर आशापुर की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े वाहन पहड़िया मंडी गेट के कट से दाहिनी लेन में आकर ओवरब्रिज होते हुए जाएंगे। दौलतपुर भक्ति नगर की तरफ से आने वाले वाहन भी ओवरब्रिज होकर निकलेंगे। पुलिस लाइन की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें आशापुर से गाजीपुर की तरफ जाना है, वे ओवरब्रिज के नीचे से पांडेयपुर चौराहा होते हुए आजमगढ़ रोड होकर रिंग रोड से जाएंगे। छोटे वाहन जिन्हें आशापुर जाना है वे पांडेयपुर से पंचक्रोशी रोड होकर आशापुर की तरफ जाएंगे। पुलिस लाइन से दौलतपुर भक्ति नगर की तरफ जाने वाले वाहन पांडेयपुर चौराहे से आजमगढ़ रोड होते हुए लालपुर पुलिस चौकी के आगे से दौलतपुर भक्ति नगर रोड से जाएंगे। आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन लालपुर पुलिस चौकी से पहले दौलतपुर रोड होते हुए काली माता मंदिर से होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed