फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू के प्रोफेसर एसके चौबे मामले में जांच पूरी

बीएचयू के प्रोफेसर एसके चौबे मामले में जांच पूरी

Fri, 07 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के प्रोफेसर एसके चौबे मामले में जांच पूरी
वाराणसी। बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोप में निलंबित प्रोफेसर एसके चौबे की जांच इंटरनल करप्शन कमेटी (आईसीसी) ने पूरी कर ली है। सूत्रों की माने तो जल्द ही जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट में प्रोफेसर पर बड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान विभाग की बीएससी ऑनर्स की छात्राओं ने दस अक्तूबर को कुलपति से प्रोफेसर चौबे की शिकायत की थी। इसमें भुवनेश्वर में शैक्षणिक टूर के दौरान प्रोफेसर द्वारा अश्लील हरकत और विभाग में भी भद्दे कमेंट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामला विमेंस ग्रीवांस सेल तक भी गया और सेल के सदस्यों ने छात्राओं के साथ ही आरोपी शिक्षक के बयान दर्ज किए। इसी बीच कुलपति के आदेश पर 23 अक्तूबर को प्रोफेसर चौबे को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच इंटरनल करप्शन कमेटी को भी दी गई। करीब डेढ़ महीने की जांच के दौरान कमेटी की ओर से कैमरे की नजर में टूर पर गई छात्राओं के साथ ही विभाग के अन्य छात्र-छात्राओं, आरोपी शिक्षक, कुछ और शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए। अब आईसीसी की जांच पूरी हो गई है। जल्द ही रिपोर्ट कुलपति को सौंपे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed