फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महापौर के पति पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप

महापौर के पति पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप

Tue, 27 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
महापौर के पति पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप
वाराणसी। नगर निगम के कोतवाली जोनल अधिकारी अरविंद यादव ने महापौर मृदुला जायसवाल के पति व भाजपा नेता राधाकृष्ण पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को शहर से बाहर गए नगर आयुक्त से टेलीफोन पर इसकी शिकायत की। मामले की जानकारी मिलने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है। वे इस मामले में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी ने बताया कि बगैर सदन से पूछे एक दिन पूर्व टाउन हॉल स्थित सदन का हॉल खोलने से महापौर और उनके पति नाराज थे। यहां रविवार को पीएम के ‘मन की बात’ के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ था। जब से नगर निगम सदन का हॉल टूटकर रुद्राक्ष भवन बन रहा है, तब से टाउन हॉल में ही सदन चलता है। उन्होंने कहा कि महापौर के पति ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मैंने तीन बार आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान निगम में महापौर, पार्षद और अपर नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह भी बैठे थे। इस पूरे मामले की जानकारी नगर आयुक्त को दे दी गई है। नगर आयुक्त से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।
विज्ञापन

उधर, महापौर ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी से बगैर सदन से पूछे हाल खोलने को लेकर पूछताछ की गई थी। महापौर के पति ने कहा कि जोनल अधिकारी से महापौर ने पूछताछ की थी। मैंने कोई अपशब्द नहीं कहे हैं। वे क्यों ऐसा बोल रहे हैं, वही बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सदन की अनुमति के न खुले हॉल
जानकारों का कहना है कि सदन की अपनी मर्यादा होती है। बगैर सदन से पूछे किसी के लिए हॉल नहीं खोला जाना चाहिए। यदि ऐसी प्रथा कायम हुई तो दूसरे दल के लोग भी सदन हॉल की डिमांड करेंगे। भाजपा गलियारों में चर्चा यह भी है कि 23 नवंबर को क्वींस कालेज में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की स्वच्छता रैली के दौरान निगम के अधिकारियों ने महापौर की अनदेखी की थी। कार्यक्रम के बैनर पर महापौर का नाम व फोटो नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed