{"_id":"5bf31e24bdec22694e6b88f3","slug":"51542659620-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में सूरज ने दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में सूरज ने दिखाए तेवर
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नवंबर माह का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम को न केवल ठंड बढ़ गई है बल्कि रात और दिन के तापमान में काफी अंतर भी देखने को मिल रहा है। दिन में सूरज के तेवर जस के तस हैं वहीं शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही। खासकर शहर के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोग शाम होते ही गरम कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह ठंड अब धीरे-धीरे और बढ़ेगी और 8 से 10 दिन में दिन का तापमान भी कम हो जाएगा।
बीते सप्ताह भर में अचानक मौसम में ठंड बढ़ने की एक वजह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज हवाओं का चलना है। देर रात में तो ठंड के साथ ही गलन भी शुरू हो गई है। तड़के निकलने वाले लोग गरम कपड़ों में दिखने लगे हैं। सोमवार को सुबह हवा चलने से ठंड बढ़ गई और सुबह धुंध सी छाई रही। हालांकि नौ बजे तक आसमान पूरी तरह से साफ था। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार ठंड की दस्तक के साथ ही इसके अब हर दिन के बढ़ने और तापमान गिरने के आसार हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह अगर पहाड़ी इलाकों में बूंदाबांदी होती हैं तो मौसम और ठंडा हो जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।