{"_id":"5bd4cde8bdec2269a12fc351","slug":"51540673000-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी की महिला सदस्य सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी की महिला सदस्य सहित पांच पर मुकदमा
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पूजा पंडाल में लगे डीजे साउंड को कम करने के लिये कहना एक महिला को भारी पड़ा। सदस्य छावनी परिषद की शह पर पड़ोसियों ने महिला से छेड़छाड़ औऱ मारपीट की। इस मामले में एसएसपी आनंद कुलकर्णी के आदेश पर सदस्य छावनी परिषद समेत पांच के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
सदर बाजार स्थित पूजा पंडाल में डीजे लगाया गया था। महिला ने पड़ोस के रहने वाले अमन, सोनू, मोनू और सूरज से आवाज कम करने को कहा जिसपर उनका विवाद हो गया है। महिला का आरोप है कि छावनी की महिला सदस्य शैलजा श्रीवास्तव की शह पर उक्त युवकों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी बात को अनसुना किया। यह मामला एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के आदेश पर सदस्य छावनी परिषद समेत पांच नामजद के खिलाफ कैंट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।