फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा की सफाई के लिए आग आए युवा : बचेंद्री

गंगा की सफाई के लिए आग आए युवा : बचेंद्री

Thu, 25 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
गंगा की सफाई के लिए आग आए युवा : बचेंद्री
वाराणसी। गंगा की सफाई एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। उक्त बातें पर्वतारोही बचेंद्री पाल ने कहीं। वो बुधवार को महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, जीवन ज्योति स्कूल सहित अन्य जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में गंगा की सफाई पर बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

बनारस में अपने चार दिवसीय दौरे के तहत बचेंद्री पाल अपनी टीम के सदस्यों के साथ गंगा सफाई, जागरूकता रैली, संवाद आदि माध्यमों से स्वच्छता की अपील कर रही हैं। इसके तहत बुधवार को सुबह दशाश्वमेध घाट पर श्रमदान के बाद छात्रों से संवाद करने महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ पहुंची। प्रधानाचार्य डॉ. बेनीमाधव शुक्ल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बचेंद्री ने कहा कि गंगा को अविरल निर्मल बनाने की दिशा में सभी का जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसमें युवाओं की भूमिका अहम है। स्वच्छता को लेकर बातें तो लोग बहुत करते हैं लेकिन फिर बाद में उसी गंगा में गंदगी डालते हैं, कपड़े धुलते हैं। खुलेआम नाले का गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। जब-तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा सफाई की बात करना बेमानी है। इस दौरान बचेंद्री की टीम के सदस्यों के साथ ही राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, डॉ. महेंद्र सिंह, वन संरक्षक केके पांडेय, एनपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, जीवन ज्योति गर्ल्स कॉलेज में भी छात्राओं के साथ स्वच्छता के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाकर लोगों को प्रेरित करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed