{"_id":"5bc63f43bdec2269827d4008","slug":"51539718979-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पकड़े गए फर्जी पासधारक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पकड़े गए फर्जी पासधारक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में फर्जी पास के साथ पकड़े गए नेपाल निवासी ध्रुव के खिलाफ मंगलवार की रात चौक थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। फर्जी पास को लेकर विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से पहली बार कड़ी कार्रवाई कराई गई है।
नेपाल निवासी ध्रुव संस्कृत का विद्यार्थी है और सोमवार को वो अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवान की नजर उस पर पड़ी तो उसने ध्रुव को पकड़ कर स्थानीय लोगों से पूछा कि क्या रेडजोन में उसका घर या दुकान है। पता लगा कि ऐसी कोई बात नही तो उसे चौक थाने के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में ध्रुव ने बताया कि तीन साल पहले उससे पैसा लेकर किसी ने पास बनवाया था। उसे नहीं पता था कि पास फर्जी है। ध्रुव के अनुसार पास बनाने वाले का नाम वो नहीं जानता लेकिन उसे देखते ही पहचान लेगा। ध्रुव का नाम-पता सहित अन्य विवरण लेकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक आवंटित सारे पास का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।