फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन भरत और शत्रुघभन की बिगड़ी हालत

दूसरे दिन भरत और शत्रुघभन की बिगड़ी हालत

Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भरत और शत्रुघभन की बिगड़ी हालत
वाराणसी। शनिवार की शाम धनेसरा तालाब में पड़ी गंदगी के दुर्गंध से जहां राम व लक्ष्मण को उल्टियां होने लगी। तो वहीं रविवार को नाव से पार करते समय तालाब के सड़े पानी की दुर्गंध से भरत व शत्रुघ्न की तबियत भी खराब होने लगी है। बाल रूप बने पात्रों को चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया गया। लीला प्रेमियों ने स्थानीय प्रशासन व नगर निगम के प्रति आक्रोश जताया। लीला प्रेमियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि शनिवार को लीला स्थल पर स्वयं एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह व अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह पहुंचकर कुंड की साफ सफाई कराने की बात कही थी। इसके बावजूद भी कही सफाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जिस काशी में पीएम नरेंद्र मोदी फावड़ा चलाकर पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के नाम से अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी अधिकारी कहने के बाद भी कुछ नहंी कर रहे हैं। पौराणिक महत्व के कुंड धनेसरा तालाब के चारों ओर लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसे शनिवार को साफ करने का आश्वासन दिया लेकिन रविवार को साफ करने पहुंचे कर्मचारियों ने उसे साफ करने से मना कर दिया। कहा कि हमारे पास संसाधान नहीं है। ऐसे में सफाई नहीं हो पाएगी। इस पर आयोजकों ने खूब खरीद खोटी सुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed