फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बकरीद पर मां को मिल गया जिगर का टुकड़ा

बकरीद पर मां को मिल गया जिगर का टुकड़ा

Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बकरीद पर मां को मिल गया जिगर का टुकड़ा
वाराणसी। आठ अगस्त को गायब नौ वर्षीय अंसार खान को पटना से खोज कर पुलिस ने बुधवार को बकरीद के मौके पर मां हसीना बेगम को सौंपा तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। हसीना बेेगम कभी मंडुवाडीह थानाध्यक्ष का शुक्रिया अदा करते हुए दुआएं दे रही थी, तो कभी अपने बेटे को सीने से चिपका कर रोने लग रही थीं। हसीना बेगम की खुशी देख पुलिसकर्मियों की आंखें भी डबडबा गईं। भावविभोर हसीना बेगम का कहना था कि यह बकरीद उन्हें जिंदगी भर नहीं भूलेगी।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर क्षेत्र में रहने वाली हसीना बेगम की तीन बेटियां और इकलौता बेटा अंसार खान है। आठ अगस्त को अंसार शिवदासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गया तो लौट कर घर नहीं आया। चांदपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली मां हसीना ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब कहीं पता नहीं लगा तो मंडुवाडीह थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने अंसार की खोजबीन शुरू कराई। इस दैरान पटना पुलिस से पता लगा कि एक बच्चा बरामद हुआ है और वह अपना घर बनारस बता रहा है। थानाध्यक्ष ने बच्चे की फोटो मंगवाई। फोटो अंसार की निकली तो पुलिस की एक टीम पटना भेज दी। अंसार ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र का ही एक लड़का उसे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन ले गया था। स्टेशन पर वह ट्रेन में चढ़ा और बोगी देख रहा था। इसी दौरान ट्रेन चल दी और वह पटना पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed