{"_id":"5b37d6894f1c1b6a4d8b9642","slug":"51530386057-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाढ़स बंधाने पहुंचे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाढ़स बंधाने पहुंचे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/लालानगर। आटो चालक रामजी मिश्र की लॉकअप में मौत के बाद शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। सपा ने सरकार से परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कांग्रेसी भी मृतक के घर पहुंचे। वहीं, भदोही विधायक भी पीड़ित परिवार से मिले और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दोपहर में रामजी के घर पहुंचा। बेटियों संग परिवार के अन्य सदस्यों को ढाढ़स बंधाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में लॉकअप में गरीब की मौत हुई है। इसको लेकर पार्टी शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने सरकार से 25 लाख की मदद देने और आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके बाद सपाइयों ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, घनश्याम दास गुप्ता, रामयज्ञ पाल, बच्चन पाल, उमेश बिंद, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे। ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीष पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और 5100 रुपये की आर्थिक मदद की। मौके पर तपन चौबे, सत्यम पांडेय, कमल तिवारी आदि रहे।
वहीं, भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी भी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल एक लाख की मदद दिलाई जाएगी। साथ ही बेटियों की शादी के लिए अनुदान, विधवा पेंशन और आवास दिलाया जाएगा। इसी तरह जिलाध्यक्ष नीलम मिश्र के निर्देश पर कांग्रेसी भी पीड़ित परिवार से मिले। इसमें जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, माबूद खान, राजेश पांडेय आदि रहे। माकपा के जिला सचिव रामजीत यादव के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया। परिवार को 20 लाख मुआवजा, घर के एक सदस्य को नौकरी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर धर्मराज गौतम, राजनाथ गौतम आदि रहे।