{"_id":"5b0dc0b34f1c1bda6e8b54b3","slug":"51527627955-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरला-एलबीएस हॉस्टल के बीच टकराहट के आसार0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरला-एलबीएस हॉस्टल के बीच टकराहट के आसार0
Updated Wed, 30 May 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में बिरला और एलबीएस हॉस्टल के छात्रों के बीच फिर टकराहट के आसार दिख रहे हैं। दोनों हॉस्टलों के छात्रों के बीच मंगलवार को परीक्षा खत्म होने के बाद कला संकाय में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद तनाव को देखते हुए देर शाम तक हॉस्टल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। प्राक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर जहां हॉस्टल के पास पुलिस-पीएसी मौजूद रही वहीं एहतियातन गेट पर भी पीएसी जवान तैनात रहे।
मई महीने में ही तीन बार दोनों हॉस्टल के बीच मारपीट, पत्थरबाजी, बमबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क है। एक बार फिर परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों के बीच मारपीट हो गई, जिससे माहौल गरमा गया है। उधर बवाल बढ़ न जाए, इसको देखते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के साथ ही सीओ भेलूपुर, इंस्पेक्टर लंका-भेलूपुर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ पहुंच गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी तरह का मामला नहीं हुआ लेकिन सूत्रों की माने तो जल्द ही बड़ी टकराहट हो सकती है।