फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिटी ब्रेक के चलते एक तिहाई शहर में छाया अंधेरा

सिटी ब्रेक के चलते एक तिहाई शहर में छाया अंधेरा

Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सिटी ब्रेक के चलते एक तिहाई शहर में छाया अंधेरा
वाराणसी। शहर का एक तिहाई हिस्सा रविवार की देर रात अंधेरे में डूब गया। इसका प्रमुख कारण कैंट स्थित132 केवी सब स्टेशन के एक सर्किट का सिटी ब्रेक होना रहा। ज्यादा लोड के चलते दूसरी लाइन भी ट्रिप कर गई। 45 मिनट तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। किसी तरह से एक लाइन को चालू किया गया और क्रमिकतौर पर अलग-अलग क्षेत्रों को बिजली सप्लाई दी जाती रही।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था बेपटरी होने लगी। रात 10:45 बजे डुबकिया में सिटी ब्रेक हो गया। इसके चलते कैंट 132 केवी सब स्टेशन से जुड़े बेनियाबाग, नई सड़क, लक्सा, रथयात्रा, सिगरा के कुछ क्षेत्र, महमूरगंज, मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा आदि क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। जब दूसरी लाइन पर लोड बढ़ा तो वह भी ट्रिप कर गया। इसके चलते कैंट, नदेसर, वरुणापार के कुछ इलाके जैसे अर्दली बाजार, पांडेयपुर आदि क्षेत्र इसकी चपेट में आ गए और वहां भी बिजली कट गई। बिजली सप्लाई ठप होने के बाद लोग गर्मी से बिलबिलाते नजर आए। उमस के चलते लोगों की नींद उड़ गई और बिजली के आने का इंतजार करते देखे गए। रात लगभग 11:20 पर एक लाइन को चालू किया जा सका। इसके बाद क्रमवार अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती रही। हालांकि देर रात तक बिजली का संकट बरकरार रहा। लोग उपकेंद्रों पर फोन कर बिजली समस्या के बाबत जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed