{"_id":"5ae6200f4f1c1b9c098b7501","slug":"51525030927-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 युवक-युवतियों ने थामा एक दूजे का हाथ0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 युवक-युवतियों ने थामा एक दूजे का हाथ0
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। विकासखंड आराजीलाइन के परिसर में सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 युवक युवक-युवतियाें ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। इन युवक युवतियों का विवाह पंडित पारस नाथ पाठक व पंडित पंकज पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। इन्हें उप जिलाधिकारी राजातालाब अंजनी कुमार सिंह तथा ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल ने विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा।
खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर-वधू को बीस हजार रुपये उनके खाते में तथा दस हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया गया है। इस अवसर पर रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सेवापुरी के विधायक नील रतन सिंह पटेल ने वर वधू को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल, जय प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र प्रमोद, राजकुमार गुप्ता, आलोक पांडेय, संजीव सिंह, महेंद्र पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।