{"_id":"5ae23d5d4f1c1bb56a8b641a","slug":"51524776285-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में होगा कास्टिंग काउच 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में होगा कास्टिंग काउच 00
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रेणुका चौधरी के संसद में कास्टिंग काउच के बयान पर कहा कि यदि रेणुका चौधरी कह रही हैं तो कांग्रेस में कास्टिंग काउच है। राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए। गुरुवार को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे प्रदेश अध्यक्ष ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा को देश का सहयोग मिल रहा है।
कांग्रेस की 29 को दिल्ली में होने वाली रैली में मुंबई से ट्रेन के जरिए कार्यकर्ताओं के लाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश का लोकतंत्र मजबूत हो गया है। कांग्रेस अपने को बचाने के लिए हाथ पैर मार रही है। अगर 60 साल में वो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जग गए होते तो उन्हें ट्रेन से बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। महाभियोग की अपील पर कहा कि पहली बार देश ने देखा कि आरोपी बोल रहे हैं कि जज बदल दो। केजरीवाल पर कहा कि वह नकारात्मक बातें करते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा कि उनका बयान यह साबित करता है कि कांग्रेस खून खराबे की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर घर में खुशहाली आए। कुशीनगर में हुए हादसे में मृत बच्चों के प्रति संवेदना प्रकट की। कहा रेलवे कोशिश कर रहा है मानवरहित क्रासिंग के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। बावजूद इसके लापरवाही से हादसे हो रहे हैं।