फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार महीने सड़कों-गलियों में और बजबजाएगा सीवर

चार महीने सड़कों-गलियों में और बजबजाएगा सीवर

Mon, 05 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चार महीने सड़कों-गलियों में और बजबजाएगा सीवर
वाराणसी। शहरियों को सीवेज समस्या से निजात जल्दी नहीं मिलने वाली है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई/जल निगम की लापरवाही के चलते दीनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का 25 फीसदी काम बाकी है। काम को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर इसके लिए निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जायका) के तहत दीनापुर में पहले से बने 80 एमएलडी से बढ़ाकर 140 एमएलडी की क्षमता का बनाया जा रहा है। दो साल से काम चल रहा है। दो बार मियाद बढ़ाई जा चुकी है। बजट 90 करोड़ से बढ़ाकर 170 करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके तहत 10-12 लाख की आबादी का सीवेज चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन से होकर दीनापुर पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के हिदायत के बाद काम में तेजी आई फिर धीमी गति से काम के चलते मार्च तक काम पूरा नहीं हो पाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात में काम मई तक पूरा हो सकता है। एसटीपी जून से पहले चालू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके वर्मन, प्रोजेक्ट मैनेजर, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी को तीन शिफ्ट में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी कारणों से काम में देरी हुई है। अब इसे अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed