{"_id":"5a834eaa4f1c1bf17b8b713e","slug":"51518554794-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 संदिग्ध पकड़े गए, प्रवेश पत्र-आधार सब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 संदिग्ध पकड़े गए, प्रवेश पत्र-आधार सब जब्त
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही केंद्र से 25 संदिग्ध परीक्षार्थियाें को डीआईओएस ने पकड़ लिया। इसके बाद उन परिक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड जब्त कर लिए गए।
मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखने केे लिए डीआईओएस खंडेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने ऐसे परीक्षार्थियों को चिह्नित किया जो परीक्षा तो हाईस्कूल की दे रहे थे लेकिन उनकी उम्र 25- 30 साल से अधिक की थी। ये सभी परीक्षार्थी हरिशंकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल गोबरहां के हैं और संस्थागत छात्र के तौर पंजीकृत हैं। डीआईओएस को उन पर संदेह हुआ। पूछताछ में पता चला कि कुछ हाईस्कूल पास भी हैं, बावजूद इसके परीक्षा में बैठे हैं। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने इन 25 संदिग्ध परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं। उन्हें अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ बुलाया है।