फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका कर्मचारी नेता के हत्यारोपी बबलू को रिमांड पर लेने की तैयारी

डीरेका कर्मचारी नेता के हत्यारोपी बबलू को रिमांड पर लेने की तैयारी

Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
डीरेका कर्मचारी नेता के हत्यारोपी बबलू को रिमांड पर लेने की तैयारी
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के आरोपी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। मंडुवाडीह पुलिस ने इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय श्रीवास्तव की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह पुलिस का कहना है कि अभियुक्त बबलू राय ने जिला जेल में अपने बयान में कहा कि कर्मचारी नेता मुकेश उसके ठेकों की जांच कराना शुरू कर दिया था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कराई गई। वारदात की रात 23 जनवरी को वह भी पहाड़ी गेट पर तमंचा और कारतूस लेकर मौजूद था और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करता। मगर, जब यह जानकारी मिल गई कि उसके भाई डबलू राय और रिक्कू ने मुकेश की हत्या कर दी है तो वह अपना तमंचा-कारतूस पहाड़ी गांव के बगीचे में छिपा कर भाग निकला। बबलू राय ने बताया कि वह तमंचा और कारतूस बरामद करा सकता है। मंडुवाडीह पुलिस ने न्यायालय से याचना की कि बबलू को तीन दिन की रिमांड पर दिया जाए। अदालत ने रिमांड पर सुनवाई के लिए अभियुक्त बबलू राय को 15 फरवरी को जिला जेल से तलब किया है। गौरतलब है कि मुकेश की हत्या में रिक्कू की गिरफ्तारी के बाद बबलू राय और आशुतोष सिंह ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। वहीं, बबलू के भाई डब्लू राय और उसके साढ़ू मटरू राय की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed