फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तालमेल से चल रहा ओवरलोड का खेल

तालमेल से चल रहा ओवरलोड का खेल

Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
तालमेल से चल रहा ओवरलोड का खेल
ज्ञानपुर। ओवरलोडिंग रोकने के लिए शासन चाहे कितनी भी सख्ती दिखा ले लेकिन यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पुलिस और परिवहन विभाग के संरक्षण में रोज ओवरलोड ट्रक हाईवे से बेरोकटोक गुजर रहे हैं। दिखावे के लिए गाहे-बगाहे एकाध ट्रकों पर कार्रवाई कर महकमा अपनी पीठ थपथपा लेता है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध खनन से लेकर ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए तेजी दिखा रही है। शासन के निर्देश पर शुरुआत में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया लेकिन हालात फिर से जस के तस हो गए हैं। हाईवे पर प्रतिदिन बालू, गिट्टी, ट्रांसपोर्ट के सामान लेकर हजारों ट्रक गुजरते हैं। इनमें ज्यादातर ट्रक ओवरलोड रहते हैं लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग को मोटी रकम मिलने से इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सूत्र बताते हैं कि रात के समय थाने के साथ ही एआरटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी तालमेल बनवाकर इन ट्रकों को निकलवाते हैं। इसमें कुछ नेता भी शामिल हैं। हाईवे पर यह खेल करीब डेढ़ दशक से चल रहा है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव ने कहा कि इस महीने 24 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई है। समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। ओवरलोड वाहनों की समस्या अब काफी हद तक नियंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed