{"_id":"5a6644684f1c1b8c268b5e46","slug":"51516651624-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/घोसिया। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर सोमवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोपीगंज थाना क्षेत्र के झिरिया पुल के समीप ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, औराई क्षेत्र के कोठरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन एक महिला को धक्का मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल महिला को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर गोपीगंज थानाक्षेत्र के झिरियापुल के पास सोमवार की शाम को राजमार्ग पार करते समय एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि गोपीगंज थाना क्षेत्र अमवा माफी निवासी स्व. भोलानाथ शर्मा का बेटा टिंकू शर्मा (27) सड़क पार कर रहा था। उसी समय वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिर गया, इसके तुरंत बाद ही इलाहाबाद की तरफ जा रहा कंटेनर भी उसे रौंदतेे हुए निकल गया। घटना की सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। औराई थानाक्षेत्र के कोठरा गांव के समीप हुई दूसरी घटना में एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर तड़प रही महिला को ग्रामीणों ने औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।