{"_id":"5a53cbba4f1c1b5c248b71e1","slug":"51515441082-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में लगेगी वर्मी कंपोस्ट इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में लगेगी वर्मी कंपोस्ट इकाई
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मृदा में जीवाश्म की मात्रा बढ़ाने के लिए सरकार अब राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गांव-गांव वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना करेगी। इसके लिए किसानों को 75 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। एक एकड़ जमीन वाले किसानों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। किसानों से इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर आवेदन मांगा गया है।
अधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए खेतों में तेजी से रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग हो रहा है। इसके चलते मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटने से वह ऊसर हो जा रही है। मृदा परीक्षणों के दौरान मृदा में जीवाश्म की मात्रा 0.8 फीसदी के बजाए मात्र 0.2 फीसदी ही मिला। मृदा में जीवाश्म कम मिलने से पैदावार में ठहराव आ गया। इसके मद्देनजर सरकार अब प्रत्येक गांव में वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना करेगी। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत किसान का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। 21 घन फीट आकार में तैयार होने वाले इकाई में करीब आठ हजार खर्च आएगा। इसमें छह हजार किसानों के खाते में अनुदान दिया जाएगा।