फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फरवरी में परीक्षा, अप्रैल में आएगा परिणाम

फरवरी में परीक्षा, अप्रैल में आएगा परिणाम

Thu, 04 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
फरवरी में परीक्षा, अप्रैल में आएगा परिणाम
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र नियमित करने के उद्देश्य से इस बार मार्च के बजाय फरवरी से ही विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फरवरी के अंतिम सप्ताह से परीक्षा कराने को लेकर टाइम टेबल तैयार करने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में सत्र नियमितीकरण को लेकर समय-समय पर कुलाधिपति की ओर से निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके बाद भी प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में जुलाई-अगस्त से लेकर सितंबर तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाते रहते हैं। इसकी वजह से नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में भी देरी होती है, जिसका असर सत्र पर पड़ता है। काशी विद्यापीठ प्रशासन ने इस बार समय से परीक्षा शुरू कराकर शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक हर हाल में 30 जून तक परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत काम शुरू भी हो गया है। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि परीक्षा फार्म लगभग भरे जा चुके हैं। बस जो भी छूटे अभ्यर्थी हैं, उन्हें एक और मौका दिया गया है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं तीन से नौ जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में होली का अवकाश पड़ने की वजह से ही फरवरी के अंतिम सप्ताह से परीक्षा शुरू कराने की तैयारी भी लगभग पूरी है। अप्रैल के पहले सप्ताह से परिणाम भी आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed