फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भोग आरती के समय गर्भगृह में हाथापाई-हंगामा

भोग आरती के समय गर्भगृह में हाथापाई-हंगामा

Tue, 02 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
भोग आरती के समय गर्भगृह में हाथापाई-हंगामा
वाराणसी। साल के पहले दिन सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में भोग आरती के बाद कठघरा लगाने के विरोध पर जमकर हाथापाई और हंगामा हुआ। कुछ लोग बाबा को जल और प्रसाद चढ़ाने की जिद में भोग आरती खत्म होने पर कठघरा नहीं लगाने दे रहे थे। यह हंगामा उस समय हुआ जब न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी और सकलडीहा के भाजपा विधायक सुशील सिंह भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर कठघरा लगवाने पहुंचे सफाई पर्यवेक्षक से धक्कामुक्की और बदसलूकी की गई। कठघरा लगवाने की कोशिश में न्यास अध्यक्ष की उंगली में मामूली चोट भी आई है। बवाल की जानकारी मिलने के बाद मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने फोन पर घटनाक्रम की जानकारी ली। सीईओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गर्भगृह में बवाल करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोमवार की दोपहर भोग आरती के बाद 12:30 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद कठघरा लगाए बगैर जलाभिषेक करने और प्रसाद चढ़ाने की जिद को लेकर मारपीट की नौबत आ गई। कुछ लोग रोज की तरह भोग आरती के बाद फल, मिठाई और जल अर्पित करने के लिए कठघरा नहीं लगने दे रहे थे। जबकि गर्भगृह से लेकर मंदिर जाने वाली सड़कों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार दर्शन के लिए लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर में मौजूद न्यास अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने जब हस्तक्षेप किया और कठघरा तत्काल लगाने का निर्देश दिया तो विरोध करने वाले उन पर भी भड़क गए। न्यास सदस्य प्रदीप कुमार बजाज ने अपशब्दों का प्रयोग करने वाले एक व्यक्ति को पकड़कर किनारे किया। शोर-शराबा, हंगामे के बीच न्यास अध्यक्ष के निर्देश पर गर्भगृह में सेवादारों ने कठघरा लगाने में सफलता हासिल की। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
कुछ लोग भोग आरती के दौरान पिछले दो वर्ष से नियम के विपरीत नियमित पॉलीथिन और कागज के डिब्बे में मिठाई का प्रसाद बाबा को चढ़ाते आ रहे हैं। जब तक प्रसाद नहीं चढ़ जाता, ये लोग तब तक कठघरा नहीं लगने देते। नए वर्ष पर भीड़ इतनी थी कि कठघरा न लगता तो गर्भगृह में लोग एक-दूसरे पर गिर सकते थे और तब स्थिति ज्यादा बिगड़ जाती। ऐसे लोगों को चिह्नित कर प्रतिबंधित करने के लिए मंदिर प्रशासन से कहा गया है। -आचार्य पं. अशोक द्विवेदी, अध्यक्ष, न्यास परिषद।

भोग आरती के बाद एक मिनट के लिए भी बिना कठघरे के गर्भगृह में दर्शन नहीं हो सकता। गर्भगृह में नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। -एसएन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed